मुख्यमंत्री ने जुगरीबाई केरकेट्टा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान आज पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम पोलमी पहुंचे और उनकी स्वर्गीय माताके दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती जुगरीबाई केरकेट्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मरवाही विधायक डॉ. ध्रुव, ग्राम पंचायत पोलमी की सरपंच श्रीमती सुनीता केरकेट्टा, उपसरपंच बद्री नारायण कैवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाठको की राय